मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का अभियान लगातार जारी

जनपद जालौन
दिनांक – 17 अक्टूबर 2025

उरई, 17 अक्टूबर 2025 (सू०वि०)।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ, उ०प्र० एवं जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य) श्री जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में दीपावली पर्व के अवसर पर आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद जालौन की टीम लगातार सक्रिय है।

त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए गए।
इस क्रम में –

  • उरई स्थित जानकी सेल्स, अक्ति माता मंदिर के पास गोपालगंज से गुलाब जामुन, आचार, डेयरी क्रीमर,

  • राधेश्याम गुप्ता किराना स्टोर, जवाहरगंज से मुनक्का, कोकोनट पाउडर, बेसन,

  • कफील राजमार्ग से पनीर,

  • शैलेन्द्र यादव से पनीर,

  • बच्चाराम दूध भंडार, कोंच रोड उरई से मिश्रित दूध,

  • तथा कुंवर सिंह परिसर से सरसों का तेल
    के नमूने एकत्रित किए गए।

साथ ही फूड सेफ्टी वेन द्वारा जालौन चौराहा उरई में आमजनमानस एवं खाद्य कारोबारियों को मिलावट एवं खाद्य सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने व्यापारियों को निर्देश दिए कि वे खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों का प्रयोग न करें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

संग्रहित नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था असंतोषजनक पाए जाने पर सुधार नोटिस निर्गत किए गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत, दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान दीपावली पर्व तक निरंतर जारी रहेगा, जिसके अंतर्गत जनपद के विभिन्न बाजारों में जांच की जाएगी।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त (खाद्य) श्री जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कन्हैया लाल यादव, श्री महेश प्रसाद, श्री अनिल कुमार शंखवार तथा श्री सुनील कुमार उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *