“मिशन शक्ति” अभियान के अन्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु जनपद जालौन पुलिस की जनजागरूकता पहल

— 🇮🇳 प्रेस नोट 🇮🇳 —
जनपद जालौन
दिनांक – 17 अक्टूबर 2025

“मिशन शक्ति” अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने हेतु जनपद जालौन पुलिस द्वारा सतत जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनपद की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्राम पंचायतों में महिलाओं/बालिकाओं को पुलिस एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया गया, जिनमें प्रमुख रूप से –
👉 वुमेन पावर लाइन 1090
👉 महिला हेल्पलाइन 181
👉 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076
👉 पुलिस आपातकालीन सेवा 112
👉 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098
👉 स्वास्थ्य सेवा 102
👉 एम्बुलेंस सेवा 108
👉 साइबर हेल्पलाइन 1930
सहित स्थानीय थानों के सीयूजी नंबर भी साझा किए गए।

जनपद पुलिस द्वारा बताया गया कि उपरोक्त सभी हेल्पलाइन नंबरों पर 24 घंटे पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुकलेट, पैम्पलेट एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी सामग्री भी वितरित की गई।

जनपद जालौन पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर, सजग एवं सुरक्षित समाज की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *