पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में की जनसुनवाई, फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

संवाददाता – कानपुर देहात

दिनांक 02 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का न्यायपूर्ण, पारदर्शी एवं समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित राहत मिल सके।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा न्यायोचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *