आपदा मित्र प्रशिक्षण हेतु कानपुर देहात के 25 स्वयंसेवक लखनऊ रवाना

संवाददाता — कानपुर देहात

जनपद में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिनांक 29 जनवरी 2026 को कानपुर देहात से 25 स्वयंसेवकों को आपदा मित्र प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु लखनऊ भेजा गया। यह जानकारी आपदा विशेषज्ञ अश्वनी वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि यह 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) द्वारा प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को अग्निकांड, बाढ़, सर्पदंश, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव कार्यों सहित विभिन्न आपदा स्थितियों से निपटने की व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी जाएगी।

आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि प्रशिक्षित आपदा मित्र भविष्य में किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय स्तर पर त्वरित सहायता प्रदान कर जन-धन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर अपर प्रभारी अधिकारी (दै0आ0) शिखा संकवार, आपदा विशेषज्ञ अश्वनी वर्मा, महेश, भीम, अनुज सहित अन्य संबंधित व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *