जिले में 02 नवनिर्मित वृहद गो-संरक्षण केंद्रों का वर्चुअल लोकार्पण

800 बेसहारा गोवंश होंगे संरक्षित, किसानों को मिलेगी आवारा गोवंश से राहत

संवाददाता
कानपुर देहात

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैथा ब्लॉक के ग्राम अन्ने में वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में स्वीकृत 02 नवनिर्मित वृहद गो-संरक्षण केंद्रों का वर्चुअल लोकार्पण माननीय पशुधन मंत्री धरमपाल सिंह जी द्वारा किया गया।

लगभग 3 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित गो-संरक्षण केंद्र अन्ने प्रथम एवं अन्ने द्वितीय में प्रत्येक की क्षमता 400-400 गोवंश की है। इस प्रकार दोनों केंद्रों में कुल 800 बेसहारा गोवंशों को संरक्षित किया जा सकेगा।

सीवीओ ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों, राजमार्गों एवं खेतों में विचरण कर रहे शेष आवारा गोवंशों को विशेष अभियान चलाकर पकड़ा जाएगा तथा उन्हें गो-संरक्षण केंद्रों में संरक्षित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों एवं आमजन को आवारा गोवंशों से होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।

वर्चुअल लोकार्पण के अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध कुमार, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता, पशु चिकित्साधिकारी बैरीसवाई एवं काशीपुर, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *