“मिशन शक्ति फेस–5” के अन्तर्गत थाना रनियां पुलिस की बड़ी कार्यवाही

— प्रेस नोट —
सराहनीय कार्य – जनपद कानपुर देहात
दिनांक: 16 अक्टूबर 2025

महिला सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद कानपुर देहात पुलिस की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है।

थाना रनियां पुलिस टीम ने मिशन शक्ति फेस–5 के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 08.10.2025 को एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने की घटना के संबंध में, वादी द्वारा दिनांक 09.10.2025 को दी गई तहरीर के आधार पर थाना रनियां पर मु.अ.सं. 180/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 16.10.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अनुपम कुमार पुत्र श्री किशन, उम्र लगभग 29 वर्ष, निवासी ग्राम शहबाजपुर नरिहा, थाना अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात को मयूर फैक्ट्री के सामने सर्विस रोड से सुबह 10:20 बजे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1️⃣ अनुपम कुमार पुत्र श्री किशन, उम्र लगभग 29 वर्ष, निवासी ग्राम शहबाजपुर नरिहा, थाना अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात।


अपराधिक इतिहास

  • मु.अ.सं. 180/2025, धारा 137(2)/87 बीएनएस, थाना रनियां, जनपद कानपुर देहात।


गिरफ्तारी करने वाली टीम

थाना रनियां पुलिस टीम, जनपद कानपुर देहात।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *