‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत जनपद में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में 20,573 लाभार्थी लाभान्वित

-: प्रेस विज्ञप्ति :-

कानपुर देहात, 15 अक्टूबर 2025

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 17 सितंबर से 22 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को जनपद कानपुर देहात में कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज/जिला चिकित्सालय अकबरपुर, सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।

आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाओं व नागरिकों ने भाग लिया। जनपद के विभिन्न शिविरों में कुल 20,573 लाभार्थी स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हुए, जबकि विभिन्न रोगों व परीक्षणों की कुल 13,520 जाँचें की गईं।

यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, जागरूकता और परिवार के समग्र सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *