राज्य महिला आयोग की मा० सदस्य ने विकास भवन में जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं

प्रेस विज्ञप्ति — जनपद जालौन

दिनांक : 15 अक्टूबर 2025
सूचना विभाग प्रकाशनार्थ

जालौन। राज्य महिला आयोग की मा० सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल ने आज विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जनपद की विभिन्न तहसीलों और गांवों से आई महिलाओं ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं।

जनसुनवाई के दौरान मा० सदस्य ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही मौजूद संबंधित अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। कई मामलों में तत्काल अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई और पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, भरण-पोषण, कार्यस्थल पर उत्पीड़न तथा जमीन-जायदाद से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

मा० सदस्य श्रीमती पटेल ने कहा कि “महिलाओं को अपने अधिकारों की पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि वे अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ी हो सकें।” उन्होंने कहा कि आयोग महिला उत्पीड़न के किसी भी मामले को हल्के में नहीं लेता और हर शिकायत पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करता है।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मामले में लापरवाही न बरती जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई महिलाएं अपने अधिकारों से अनभिज्ञ हैं, इसलिए महिला कल्याण विभाग, पुलिस प्रशासन और स्थानीय संस्थाओं को मिलकर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।

मा० सदस्य ने कहा कि महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी प्रकार के जनसुनवाई कार्यक्रमों के माध्यम से पीड़िताओं को न्याय दिलाने का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अन्याय सहने की बजाय आगे आकर अपनी बात रखें, आयोग हर महिला के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी निशान्त पाण्डेय, सीओ सिटी अर्चना सिंह, डीपीओ शरद अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *