फरियादियों की समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
संवाददाता
उरई/जालौन
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों एवं पुलिस कार्यालयों में प्राप्त फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का उचित, निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय एवं राहत प्रदान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतों की नियमित समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि जनता की समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से किया जा सके।