“मिशन शक्ति 5.0” के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लिया महिला बंदियों के जीवनस्तर का जायजा — जिला कारागार उरई का किया निरीक्षण

जनपद जालौन | दिनांक : 11 अक्टूबर 2025

सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ

मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा जिला कारागार, उरई का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में निरूद्ध महिला बंदियों के आवास, भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देश दिए कि महिला बंदियों को मानवीय गरिमा के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, साथ ही उनके स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं पुनर्वास से संबंधित सेवाओं में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने महिला बैरक, रसोईघर एवं अस्पताल वार्ड का निरीक्षण करते हुए कहा कि “कारागार केवल दंड का नहीं, सुधार का स्थान है। यहां रहने वाले हर बंदी को समाज में पुनः सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को महिला बंदियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *