जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण

जनपद जालौन | दिनांक: 11 अक्टूबर 2025

सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत व्यवस्थाओं को परखा, मिली संतोषजनक व्यवस्था

मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर, उरई का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी उपनिरीक्षक अंजना सिंह, महिला पीआरडी जवान एवं अन्य स्टाफ मौजूद मिले। अधिकारियों ने सेन्टर के आवास, भोजनालय एवं परिसर की स्वच्छता व व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सेंटर स्टाफ को निर्देश दिए कि मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता से संबंधित सेवाएं निरंतर प्रभावी रूप से संचालित की जाएं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *