पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई — फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

जनपद कानपुर देहात | 10 अक्टूबर 2025

सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ

आज दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने समस्याओं को लेकर आए फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा प्रत्येक व्यक्ति को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का न्यायोचित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और उन्हें न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन प्रदान किया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *