कानून व्यवस्था के मानकों पर जनपद जालौन पुनः टॉप-टेन में शामिल

जनपद जालौन
दिनांक : 10 अक्टूबर 2025
(सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ)

सीएम डैशबोर्ड पर प्रदेश में हासिल किया आठवाँ स्थान, लगातार छठवीं बार टॉप-10 में बरकरार

मा० मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित सीएम डैशबोर्ड पर जारी कानून-व्यवस्था से संबंधित मानकों की रैंकिंग में जनपद जालौन ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में आठवाँ स्थान प्राप्त किया है।

जनपद जालौन की यह उल्लेखनीय उपलब्धि लगातार छठवीं बार टॉप-10 जिलों में स्थान बनाए रखने की है, जो जिले में कानून-व्यवस्था की मजबूती, प्रभावी पुलिसिंग और बेहतर प्रशासनिक समन्वय का प्रमाण है।

पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम नियंत्रण, संवेदनशील मामलों के निस्तारण और जनसुनवाई व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया गया है।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी जालौन ने जनपद पुलिस एवं समस्त प्रशासनिक अमले को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जनपद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना, पारदर्शिता और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार जनता की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के क्षेत्र में जालौन जनपद आगे भी राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *