🇮🇳 प्रेस नोट 🇮🇳
दिनांक – 18 अक्टूबर 2025
जनपद – कानपुर देहात
आज दिनांक 18.10.2025 को तहसील भोगनीपुर में जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तहसील भोगनीपुर में अपनी शिकायतें लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने विशेष रूप से यह निर्देश दिए कि भूमि से संबंधित सभी प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जांच कर त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक भटकना न पड़े और उन्हें शीघ्र न्याय मिल सके।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तहसील मैंथा में एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
— जनपद कानपुर देहात पुलिस मीडिया सेल