ग्राम पंचायत रंगोली में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

जनपद जालौन
दिनांक – 06 अक्टूबर 2025
सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ

महिला पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन से जुड़ी जानकारियाँ साझा कीं

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत रंगोली में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला थाना उरई की टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है, और मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य उन्हें सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना है।

इस अवसर पर पुलिस टीम ने उपस्थित जनसमूह को निम्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी —

📞 1090 – वूमेन पावर लाइन
📞 181 – महिला हेल्पलाइन
📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
📞 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
📞 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
📞 102/108 – स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस सेवा
📞 1930 – साइबर हेल्पलाइन

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने बुकलेट और पैम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन सेवाओं से संपर्क करें।

अमृत वटिका परिसर, ग्राम पंचायत रंगोली में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सभी प्रतिभागियों ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित समाज निर्माण का संकल्प लिया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *