जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं संग किया संवाद

जनपद जालौन
दिनांक — 05 अक्टूबर 2025
सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बच्चियों को दिया आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और अधिकारों का संदेश

मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने जनपद की विभिन्न विद्यालयों से आई छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बालिकाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, सरकारी हेल्पलाइन नंबरों तथा आत्मनिर्भर बनने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित

  • 1090 वूमेन पावर लाइन,

  • 181 महिला हेल्पलाइन,

  • 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,
    जैसी सेवाएं चौबीसों घंटे महिलाओं व बालिकाओं की सहायता के लिए सक्रिय हैं।

संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी खुले मन से अपने विचार और प्रश्न रखे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उनके प्रत्येक प्रश्न का धैर्यपूर्वक उत्तर देते हुए उन्हें आत्मविश्वास, शिक्षा और सुरक्षा की राह पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया

जिलाधिकारी ने कहा कि —

“मिशन शक्ति केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज में समानता, सम्मान और सुरक्षा की भावना स्थापित करने का जनआंदोलन है।”

उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं सशक्त बनें और अपने आस-पास की अन्य बालिकाओं को भी शिक्षित एवं जागरूक करने का संकल्प लें

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को मिशन शक्ति से संबंधित बुकलेट एवं पम्पलेट वितरित किए गए। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक जागरूकता फैलाने और नारी सशक्तिकरण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *