मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत डीएम व एसपी ने की प्रेस वार्ता, महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन पर दिया बल

जनपद जालौन
दिनांक — 04 अक्टूबर 2025
सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन व पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रगति पर आज पुलिस लाइन उरई में जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। इसके अंतर्गत प्रशासन द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, तथा सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क, बीट पुलिसिंग, तथा साइबर जागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1090, 181, 112, 1930 जैसी हेल्पलाइन सेवाएं 24 घंटे सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से महिलाएं तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

दोनों अधिकारियों ने मिशन शक्ति के लक्ष्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु आमजन से भी सहयोग की अपील की।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *