मिशन शक्ति 5.0 के तहत डीएम व एसपी ने कन्या विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक

जनपद जालौन
दिनांक — 04 अक्टूबर 2025
सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को समर्पित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, पटेल नगर, उरई में छात्राओं से संवाद किया गया।

प्रार्थना सभा के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और आत्मविश्वास ही समाज में आगे बढ़ने की सबसे बड़ी शक्ति है। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब महिलाएं एवं बालिकाएं उनके प्रति सजग रहें और निडर होकर आगे बढ़ें।

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय हैं, साथ ही 1090, 112 एवं 181 जैसी हेल्पलाइन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। उन्होंने छात्राओं से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
उन्होंने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने और निडर होकर शिक्षा की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *