पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार परेड की सलामी ली

जालौन, दिनांक – 03 अक्टूबर 2025।

➡️ आरटीसी कैडेटों की पीटी/परेड का निरीक्षण कर अनुशासन एवं नियमों का पालन करने हेतु किया ब्रीफ।
➡️ पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, बैरिकों, मैस एवं विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण।
➡️ पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।श्रीमान पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा आज पुलिस लाइन उरई में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने आरटीसी कैडेटों की पीटी/परेड का निरीक्षण कर उन्हें अनुशासन, समयबद्धता एवं नियमों के पालन के संबंध में आवश्यक ब्रीफ किया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी की बैरिकों, मैस परिसर, पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई एवं व्यवस्था सुधार हेतु सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम लेकर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *