कानपुर देहात पुलिस ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

जनपद कानपुर देहात
दिनांक – 02.10.2025

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने दी श्रद्धांजलि, कर्मठता व सत्यनिष्ठा के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

➡️ पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन परिसर में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दी गई सलामी।
➡️ पुलिस कर्मियों को सत्यनिष्ठा, अनुशासन व सेवा भावना से कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

कानपुर देहात, 02 अक्टूबर 2025।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज पुलिस लाइन सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों का स्मरण किया।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा—
“महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बने। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के साथ देश की सेवा की और सादगीपूर्ण जीवन के माध्यम से आदर्श नेतृत्व प्रस्तुत किया।”

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे सत्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें और राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात करें।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता बनाए रखने, हिंसा का प्रयोग न करने व विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करने की शपथ भी दिलाई गई। तत्पश्चात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार प्रदान किए गए तथा सभी पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *