मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन की दी जा रही जानकारी

जालौन पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं के प्रति किया जा रहा जागरूकता अभियान

जालौन, 01 अक्टूबर 2025।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत जनपद जालौन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा/मिशन शक्ति से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है, जिनमें प्रमुख हैं—
📞 1090 — वूमेन पावर लाइन
📞 181 — महिला हेल्पलाइन
📞 1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
📞 112 — पुलिस आपातकालीन सेवा
📞 1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन
📞 102 — स्वास्थ्य सेवा
📞 108 — एम्बुलेंस सेवा
📞 1930 — साइबर हेल्पलाइन
📞 थानों के सीयूजी नंबर

महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया जा रहा है कि इन हेल्पलाइन नंबरों पर 24 घंटे तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

साथ ही कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा संबंधी जानकारी, कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। इस क्रम में बुकलेट/पैम्पलेट भी वितरित किए जा रहे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएँ और बालिकाएँ आसानी से इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

जालौन पुलिस का यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा की भावना एवं स्व

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *