जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण

चिल्ली तालाब, उरई पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जालौन, 01 अक्टूबर 2025।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा आज जनपद में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इसी क्रम में दोनों अधिकारियों ने कोतवाली उरई क्षेत्रान्तर्गत विसर्जन स्थल चिल्ली तालाब, कोटरा रोड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाए रखने के निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण जैसी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया।

दोनों अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विसर्जन कार्यक्रम को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *