पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई

कानपुर देहात, 30 सितम्बर 2025।

फरियादियों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं, न्यायपूर्ण कार्यवाही का भरोसा दिलायाआज पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं।

अधिकारियों ने सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर न्यायपूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याओं को सुनकर न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *