जिला न्यायाधीश व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

जालौन, 30 सितम्बर 2025 (सूचना विभाग)।
प्रभारी जिला न्यायाधीश सतीश चन्द्र द्विवेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारुल पंवार तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे ने मंगलवार को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया।

बंदियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रसोईघर, अस्पताल, वार्ड, परामर्श कक्ष एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों को मानकानुसार पौष्टिक भोजन, शुद्ध पेयजल, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

कारागार सुधार का केंद्र बने – अधिकारी

अधिकारियों ने कहा कि “कारागार केवल दंड का स्थल न होकर सुधार और पुनर्वास का केंद्र होना चाहिए।”
बंदियों के मानसिक एवं सामाजिक पुनर्वास हेतु विशेष प्रयास करने पर बल दिया गया।

सुरक्षा व विधिक जागरूकता पर जोर

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सतर्कता और नियमित गश्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, न्यायिक अधिकारियों ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित सुविधाओं की जानकारी दी और बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

व्यवस्थाएं संतोषजनक, स्टाफ की सराहना

निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक नीरज देव एवं स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि मानक व्यवस्था बनाए रखें और समय-समय पर सुधारात्मक पहल करते रहें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, उप कारापाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *