एसपी जालौन ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

➡️ पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण से सीधे संवाद किया।
➡️ फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित को समयबद्ध व न्यायोचित निस्तारण के निर्देश।

जालौन, दिनांक – 03 अक्टूबर 2025।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा आज गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण ऑनलाइन जुड़े रहे।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने विभिन्न थानों/कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी को सम्मानपूर्वक बैठाकर उसकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना जाए और उसका निस्तारण समयबद्ध व निष्पक्ष रूप से सुनिश्चित किया जाए।

इस पहल का उद्देश्य आमजन में पुलिस पर विश्वास बढ़ाना और उन्हें शीघ्र न्याय दिलाना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *