विकास कार्यों की समीक्षा बैठक : खाद, बिजली व सफाई व्यवस्था पर कड़ा जोर – मा० राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार

जनपद जालौन, 24 सितम्बर 2025, सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ।

मा० राज्यमंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, उ०प्र० श्री संजय सिंह गंगवार ने आज विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से पात्र लाभार्थियों तक पहुँचना चाहिए

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र परिवार वंचित न रहे। इसके लिए अधिकारियों को स्वयं गांवों का दौरा कर स्थिति का आकलन करने और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने विशेष रूप से खाद की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति और सफाई व्यवस्था पर जोर दिया। श्री गंगवार ने कहा कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद मिले और त्योहारों के दौरान बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुसार निर्बाध बनी रहे। साथ ही नगर निकायों व ग्राम पंचायतों को भी साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन, एमएलसी रमा निरंजन, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), संयुक्त आयुक्त (कार्य०) राज्य कर झांसी, उपायुक्त राज्य कर उरई सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *