‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत जनपद में स्वास्थ्य शिविर – 36 हजार से अधिक लाभार्थी लाभान्वित

कानपुर देहात, 24 सितम्बर 2025 (सू०वि०)।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ का आयोजन कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज 24 सितम्बर को जनपद कानपुर देहात में विभिन्न स्थलों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज/जिला चिकित्सालय अकबरपुर, सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुए। विशेष रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डेरापुर में माननीय अजीत सिंह पाल, राज्यमंत्री (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, उ०प्र० सरकार) द्वारा विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया।

जनपदभर में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में लगभग 36,282 लाभार्थियों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। वहीं कुल 22,343 जाँचें संपन्न कराई गईं।

अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर परिवार एवं समाज को सशक्त बनाना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *