जालौन में 2 अक्टूबर को गांधी-शास्त्री जयंती पर होंगे भव्य आयोजन

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की तैयारियों की समीक्षा, दिए दिशा-निर्देश

जालौन, 23 सितम्बर।
जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को भव्य और गरिमामयी रूप से मनाई जाएगी। तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गांधीजी के सत्य और अहिंसा तथा शास्त्रीजी की सादगी और सेवा भाव से प्रेरणा लेते हुए सभी आयोजन अनुकरणीय और प्रेरणादायी होने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस अवसर पर स्वच्छता अभियान, प्रभात फेरी, पुष्पांजलि, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन मूल्यों को समझ सके और उनसे प्रेरणा ले सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र देव शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, मुख्य कोषाधिकारी आनंद सिंह सहित संबंधित अधिकारी और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *