पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई

उरई, 21 सितम्बर 2025।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जालौन ने आज क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान थानों/कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक फरियादी को त्वरित व निष्पक्ष समाधान उपलब्ध कराना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *