“जन-जन के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी” — मुख्यमंत्री आरोग्य मेला बना लोगों की पहली पसंद

जालौन, 21 सितम्बर 2025।
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत रविवार को जनपद के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बघौरा, उमरारखेड़ा एवं काशीराम कॉलोनी स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों और उनके तीमारदारों से संवाद किया तथा पंजीकरण रजिस्टर में दर्ज मोबाइल नंबरों पर कॉल कर उपचार संबंधी फीडबैक भी लिया। मरीजों ने बताया कि उन्हें निःशुल्क परामर्श, जांच व आवश्यक दवाएं तत्काल उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मरीज को संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण उपचार दिया जा रहा है और किसी को भी दवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा सहित संबंधित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *