मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

कानपुर देहात, 20 सितम्बर 2025।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस-5.0 “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” अभियान के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवीपुर मलासा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान 13 नवजात बालिकाओं का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया तथा उनकी माताओं को बेबी किट भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने उद्बोधन में श्रीमती सचान ने बालिकाओं को शोषण से बचाने और सही-गलत की पहचान कराने पर जोर दिया।
जिला मिशन समन्वयक ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, बाल सेवा योजना तथा बाल विवाह रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 112, 1098, 1076 व 1930 की जानकारी दी गई तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, स्टाफ नर्स, बीपीएम, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *