निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी

उरई, 9 फरवरी 2026 (सू.वि.)।
अपर जिलाधिकारी (वि० एवं रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा समस्त सहायक एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी के संबंध में अवगत कराया है।

उन्होंने बताया कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के 6 फरवरी 2026 के पत्र तथा भारत निर्वाचन आयोग के 5 फरवरी 2026 के पत्र के संदर्भ में वर्तमान में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया गया है।

आयोग द्वारा घोषित संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है—

  • दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि: 6 जनवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक

  • नोटिस चरण (जारी करना, सुनवाई और सत्यापन): 6 जनवरी 2026 से 27 मार्च 2026 तक

    • इस अवधि में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावों व आपत्तियों का निस्तारण समानांतर रूप से किया जाएगा।

  • मतदाता सूची के स्वास्थ्य मानकों की जांच व अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग से अनुमति प्राप्त करना: 3 अप्रैल 2026

  • अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन: 10 अप्रैल 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *