तहसील कालपी में फरवरी माह में होंगे विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर

उरई, 9 फरवरी 2026 (सू.वि.)।
तहसीलदार/सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, तहसील कालपी ने जानकारी दी कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन के निर्देशानुसार फरवरी 2026 में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 13 फरवरी 2026 को अपराह्न 2:00 बजे ग्राम सैदपुर के प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में तंबाकू, ड्रग्स, धूम्रपान व शराब सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता, DAWNY (Drug Awareness and Wellness Navigation for a Drug Free India) कार्यक्रम, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016, गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा लघु रोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त 19 फरवरी 2026 को अपराह्न 2:00 बजे ग्राम उकासा के प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय के हितों से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित विधिक प्रावधानों का प्रचार-प्रसार, उनके सशक्तिकरण तथा थर्ड जेंडर के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कानून से जुड़ी जानकारी पहुंचाकर लोगों को जागरूक करना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *