77वें गणतंत्र दिवस की रैतिक परेड के अवलोकन हेतु पत्रकारों को आमंत्रण

संवाददाता — कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स में दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड के भव्य आयोजन के संबंध में सूचना जारी की गई है।

इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि श्री अजीत सिंह पाल, माननीय राज्य मंत्री, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, उत्तर प्रदेश सरकार, की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड के अवलोकन हेतु जनपद के समस्त पत्रकार बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि वे इस राष्ट्रीय पर्व के आयोजन को जनसामान्य तक प्रभावी रूप से प्रसारित कर सकें।

प्रशासन की ओर से अपेक्षा की गई है कि पत्रकारगण समय से उपस्थित होकर समारोह की गरिमा को बढ़ाएंगे तथा राष्ट्रभक्ति के इस उत्सव का सजीव कवरेज करेंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *