संवाददाता — कानपुर देहात
विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत दिनांक 06 जनवरी, 2026 को सरला द्विवेदी महाविद्यालय में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार द्वारा वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है अथवा जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। वहीं जिन मतदाताओं के विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन कराकर मतदाता सूची को शुद्ध बनाने में सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु उपस्थित नागरिकों एवं छात्रों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर नीलिमा यादव, तहसीलदार पवन सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।