गैंगस्टर विनय त्यागी का हुआ खात्मा

एजेंसी | हरिद्वार/मेरठ

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में घायल अवस्था में पकड़े गए कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। 66 घंटे तक चले इलाज के बाद उसकी मौत की पुष्टि हो गई। गैंगस्टर की मौत के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सक्रिय एक कुख्यात आपराधिक अध्याय का अंत हो गया है।

बताया गया है कि विनय त्यागी वर्ष 16 वर्ष की उम्र में पहली बार डबल मर्डर के मामले में जेल गया था और तभी से वह अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसका नाम हत्या, लूट, रंगदारी समेत कई संगीन अपराधों में दर्ज था। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कुल 57 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

विनय त्यागी को हाल ही में एक मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे प्रकरण की वीडियोग्राफी कराई गई है और सभी विधिक प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर विनय त्यागी के खात्मे से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आम जनता को राहत मिलेगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *