जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात

जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा दिनांक 28 जनवरी 2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर संतोषजनक निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति से समय-समय पर अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति लाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य सहित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *