मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ की शुरुआत, बिखरे परिवारों को जोड़ने की पहल

संवाददाता — कानपुर देहात

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में संचालित “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत दिनांक 01 फरवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की औपचारिक शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया।

प्रोजेक्ट नई किरण के अंतर्गत कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन पर परियोजना से जुड़े सभी सदस्यों द्वारा काउंसलिंग एवं समझाइश की गई। समझाने के उपरांत 03 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया, जिसमें पति-पत्नी पुनः खुशी-खुशी साथ रहने के लिए तैयार हो गए। शेष प्रकरणों में अग्रिम कार्यवाही हेतु आगामी तिथि निर्धारित की गई है।

प्रोजेक्ट नई किरण का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद एवं परामर्श के माध्यम से सुलझाकर बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधना, महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना तथा समाज में पारिवारिक समरसता को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष श्रीमती सुषमा, महिला उपनिरीक्षक श्रीमती ज्योति देवी, महिला हेड कांस्टेबल 54 जयमाला, महिला कांस्टेबल 1284 कु. रीनू, महिला कांस्टेबल 1149 शालू देवी, महिला कांस्टेबल 1195 पिंकी देवी (महिला सहायता प्रकोष्ठ) सहित प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य श्रीमती कंचन मिश्रा एवं श्री रामप्रकाश का विशेष योगदान रहा।

कानपुर देहात पुलिस द्वारा इस प्रकार के प्रयासों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक स्थिरता और सामाजिक सौहार्द को निरंतर मजबूत किया जा रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *