पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने की जनसुनवाई, फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 09 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें न्याय मिलने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस विभाग द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *