उरई/जालौन।
आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना नदीगांव क्षेत्र के नीचे का पुरा स्थित संगेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर के पुजारी से व्यवस्थाओं एवं परंपराओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने महाशिवरात्रि के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि पर्व के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।