उर्वरक के साथ जबरन जिंक पैकेट बेचने की शिकायत पर कार्रवाई

सचिव को पद से हटाकर वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया

संवाददाता
कानपुर देहात

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता उत्तर प्रदेश, कानपुर देहात ने बताया कि बी-पैक्स औरंगाबाद डालचन्द्र, विकास खंड झीझक, जनपद कानपुर देहात के तत्कालीन सचिव मुकेश कुमार गुप्ता के विरुद्ध उर्वरक के साथ जबरन जिंक का पैकेट ₹110 में बेचे जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत के क्रम में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता द्वारा दिनांक 01 दिसंबर 2025 को स्वयं समिति पर उपस्थित होकर प्रकरण की जांच की गई। जांच के दौरान समिति के सदस्यों एवं कृषकों द्वारा श्री गुप्ता के विरुद्ध लिखित बयान प्रस्तुत किए गए।

जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर मुकेश कुमार गुप्ता को समिति के सचिव पद से हटा दिया गया। साथ ही अग्रिम आदेशों तक उनका वेतन रोक दिया गया है तथा उन्हें अपनी कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार करने के लिए सचेत किया गया है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *