जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर किशोर की तबीयत का लिया हाल

जनपद जालौन | 10 अक्टूबर 2025
(सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ)

चिकित्सीय व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

जनपद के चुर्खी थाना क्षेत्र के हथनौरा गांव में एक ही परिवार के कुछ सदस्यों के अचानक अस्वस्थ होने की सूचना पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई पहुंचकर चिकित्सीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने उपचाराधीन किशोर की स्थिति की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों से उपचार प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न आने पाए और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

चिकित्सकों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि किशोर की स्थिति अब पूर्णतः स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।
जिलाधिकारी ने परिजनों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन हर संभव सहयोग और सहायता के लिए तत्पर है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, पीडिया वार्ड सहित अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया तथा स्वच्छता, दवा वितरण और मरीजों की देखभाल व्यवस्था की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि “जनपद के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *