इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की पहल
संवाददाता
उरई/जालौन।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है। निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना, संदेश या शिकायत को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए नागरिक दूरभाष नंबर 250288 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी समीर ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और आवश्यक संदेशों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से निर्वाचन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रशासन तक पहुंचाई जा सकती हैं।
उन्होंने संबंधित लोगों से अपील की कि निर्वाचन से जुड़ी किसी भी आवश्यक सूचना, संदेश या शिकायत को निर्धारित दूरभाष नंबर पर साझा करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सहयोग मिल सके।
जिला प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने, सूचनाओं का प्रभावी संप्रेषण सुनिश्चित करने और संबंधित अधिकारियों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए कंट्रोल रूम को महत्वपूर्ण व्यवस्था बताया है।
निर्वाचन संबंधी संपर्क नंबर: 250288