सेवा संकल्प की गूंज, ‘सेवा ज्योति कलश’ से रोशन हुआ कानपुर देहात

को पार्क से डॉल्फिन तिराहा तक निकली भव्य कलश यात्रा, ‘विकसित भारत@2047’ का लिया संकल्प

संवाददाता
कानपुर देहात।

सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को माती स्थित इको पार्क से डॉल्फिन तिराहा तक भव्य ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया और उनके उद्बोधन को सुना गया। ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प के साथ उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन किया।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र तथा पंचायत सहायकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इसके बाद इको पार्क से शुरू हुई कलश यात्रा डॉल्फिन तिराहे पहुंची, जहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ‘सेवा ज्योति कलश’ की स्थापना की।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम शंखवार, विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, जिला प्रभारी शिव महेश दुबे, जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *