प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने पर एक एंबुलेंस का चालान, दो वाहन किए गए निरुद्ध
संवाददाता
उरई/जालौन
जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को मेडिकल कॉलेज उरई में एंबुलेंस वाहनों के खिलाफ सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एंबुलेंस वाहनों के दस्तावेजों और आवश्यक मानकों की जांच की गई।
जांच के दौरान एक एंबुलेंस का प्रदूषण प्रमाणपत्र वैध नहीं पाया गया। इस पर परिवहन विभाग की टीम ने नियमानुसार चालान की कार्रवाई की। वहीं, दो एंबुलेंस चालकों द्वारा वाहनों का पंजीयन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद दोनों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए उन्हें निरुद्ध कर दिया गया।
एंबुलेंस संचालकों में मचा हड़कंप
परिवहन विभाग की कार्रवाई से एंबुलेंस संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एंबुलेंस समेत सभी वाहनों में आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अधिकारियों ने वाहन संचालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज अद्यतन रखें और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।