संवाददाता
कानपुर देहात
दिनांक 19/20 सितंबर 2026 की रात्रि पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस की ड्यूटी व्यवस्था, गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया गया।
इसके उपरांत जनपद के विभिन्न कस्बों में स्थित सर्राफा बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चेकिंग की गई। इस दौरान सर्राफा दुकानों एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने जनपद के संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सर्राफा बाजारों एवं प्रमुख बाजारों में नियमित गश्त और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक ने रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को लगातार सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए।