संवाददाता
कानपुर देहात
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रसाद के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं वारंटियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई, सटीक सूचना संकलन एवं प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से विभिन्न मुकदमों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 47 वारंटी अभियुक्तों एवं न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना-वार गिरफ्तारी का विवरण
-
थाना अकबरपुर – 06
-
थाना रूरा – 06
-
थाना गजनेर – 03
-
थाना रनियां – 01
-
थाना मंगलपुर – 04
-
थाना सिकंदरा – 01
-
थाना राजपुर – 01
-
थाना शिवली – 14
-
थाना रसूलाबाद – 04
-
थाना भोगनीपुर – 03
-
थाना डेरापुर – 03
-
थाना मूसानगर – 01
कुल गिरफ्तारी – 47
कानपुर देहात पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे।