सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज कानपुर देहात पहुंचेगी ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’

90-90 लोगों की दो टोलियां अलग-अलग मार्गों से करेंगी जनपद में प्रवेश

संवाददाता
कानपुर देहात

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद कानपुर देहात में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ 21 सितंबर 2026 को जनपद में दो अलग-अलग मार्गों से पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य सेवा, जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ना है।

21 सितंबर को 90-90 लोगों की दो टोलियां अलग-अलग मार्गों से कानपुर देहात पहुंचेंगी। रूट नंबर-3 की टोली भौती, कानपुर महानगर से चकरपुर, रायपुर और रनियां होते हुए अकबरपुर पहुंचेगी। अकबरपुर स्थित अहिल्याबाई इंटर कॉलेज में भोजन के उपरांत टोली मुंगीसापुर, कांधी एवं रसधान होते हुए अजीत पाल, मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश एवं मा. सदस्य विधानसभा क्षेत्र सिकंदरा, कानपुर देहात के आवास मानपुर में चाय-जलपान के लिए पहुंचेगी। इसके बाद टोली सिकंदरा एवं खोजाफूल होते हुए औरैया के लिए प्रस्थान करेगी।

वहीं, रूट नंबर-4 की टोली चौबेपुर होते हुए शिवली पहुंचेगी। शिवली से बैरी होते हुए बैरी स्थित राम जानकी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगी। यहां भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था रहेगी। इसके पश्चात 22 सितंबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे टोली बैरी से शिवली होते हुए भवान-रसूलाबाद मार्ग से बिधूना के लिए प्रस्थान करेगी।

यात्रा के विभिन्न कार्यक्रमों में मा. मंत्रीगण, मा. सांसद, मा. विधायकगण, अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन के उपस्थित रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *