23 मार्च को तहसील सिकंदरा में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

संवाददाता
कानपुर देहात

जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से दिनांक 23 मार्च 2026 को तहसील सिकंदरा में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा की जाएगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा तहसील कार्यालय सिकंदरा का निरीक्षण भी किया जाएगा। इसके पश्चात अपराह्न 03:30 बजे ग्राम उमरपुर, विकास खंड राजपुर, तहसील सिकंदरा में चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

चौपाल के दौरान विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में समस्त जनपद स्तरीय एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम उमरपुर में आयोजित चौपाल में अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों का विवरण एवं आवश्यक सूचनाओं के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

साथ ही, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉल भी मौके पर लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *