उरई / जालौन।
थाना कुठौंद की साइबर टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक आवेदक की पूरी धनराशि वापस कराकर उसे राहत प्रदान की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक के साथ विभिन्न तरीकों से ऑनलाइन ठगी कर कुल 69,000 रुपये (उनहत्तर हजार रुपये) की धनराशि निकाल ली गई थी। मामले की शिकायत मिलने पर साइबर टीम थाना कुठौंद द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित माध्यमों से समन्वय स्थापित किया गया।
साइबर टीम की सक्रियता और त्वरित प्रयासों के चलते पीड़ित की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई, जिससे पीड़ित के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और इसे आमजन के लिए भरोसा बढ़ाने वाला कदम बताया है।